Haryana
Trending

बीजेपी सरकार ने महिलाओं से किया धोखा: केडिया

बीजेपी सरकार ने महिलाओं से किया धोखा: केडिया

सभी बीपीएल परिवारों की महिलाओं को दायरे में लाया जाए:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि नवीन केडिया ने प्रदेश सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना में भेदभाव और महिलाओं से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में नवीन केडिया ने कहा कि चुनावों के समय प्रदेश सरकार ने 18 से 60 साल तक की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 2100-2100 रुपए देने का संकल्प किया था। सरकार बनने के एक साल बाद अब बीजेपी ने योजना को टुकड़ों में बांट दिया है। सरकार ने योजना में आयु का दायरा 18 से बढ़ाकर 23 साल कर दिया और वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम वाली महिलाओं को इसका लाभ देने की बात कही है। जब सरकार 18 साल की युवतियों और महिलाओं को इसके दायरे से बाहर रखती है तो उसे 18 साल से 23 साल तक की महिलाओं के वोट लेने का भी अधिकार नहीं है।

केडिया ने कहा कि :-

1 लाख रुपए की सालाना आय वाला नुक्ता भी गलत है। इससे तो हजारों महिलाएं लाभ से वंचित हो जाएंगी। चुनाव के वक्त बीजेपी ने जो घोषणा की थी, उससे वह पीछे हट रही है। बेवजह की फिजूलखर्ची करने वाली इस सरकार को गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, युवाओं और महिलाओं की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से सरकार योजना को पूर्णरूपेण उसी तरह से लागू करे जिस तरह से चुनावों में घोषणा की गई थी। इस तरह से योजना को लागू करने से महिला वर्ग में भारी असंतोष देखा जा रहा है और वे अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।। #newstodayhry @newstodayhry  

Related Articles

Back to top button