भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन: प्रधानमंत्री को गाली देने वाले विपक्षियों के खिलाफ फूटा गुस्सा II
भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन: प्रधानमंत्री को गाली देने वाले विपक्षियों के खिलाफ फूटा गुस्सा II


रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को सार्वजनिक मंच से गाली देने और अभद्र भाषा के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा -इंडिया गठबंधन देशविरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने पर उतारू
मन नहीं भरा तो उतर आए गालीगलौच वाली ओछी राजनीति पर:-
देश की जनता जवाब देगी गाली गलौच वाली पोलटिक्स करने वाले विपक्षियों को:-
पब्लिक है ये सब जानती है जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा – जब विपक्ष विशेषकर हार के मुआयने पर होती है तभी उतर आती है ओछी राजनीति पर ये विपक्ष की बौखलाहट नही तो ऒर क्या कि जिसने मां भारती को ही अपना सर्वस्व मान लिया ऐसे यशस्वी प्रधान मंत्री को गाली देने वालों को माफ नहीं करेगी देश की जनता इर भाजपा रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ओभ देश आजाद हुआ तो कांग्रेस के डेलिगेशन से वोटिंग हुई और उस वक्त पंडित जवाहर लाल नेहरू को एक भी वोट नहीं मिला और प्रधानमंत्री बन गए लेकिन
सरदार वल्लभ भाई पटेल को पूरे के पूरे 14 वोट मिले लेकिन प्रधानमंत्री नहीं बन सके:-
वोट चोरी तो इसे कहते हैं जिसकी आधारशिला कांग्रेस ने ही रखी और अब वोट चोरी का आरोप लगाते हैं भाजपा पर जो बेहद निंदनीय है। यह वही इंडिया गठबंधन है जिसके संरक्षक राहुल गांधी स्वयं हैं जो देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर करना चाहता है लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है और समय पर जवाब देना भी अच्छी तरहं जानती है। वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए रेवाड़ी से भाजपा नेत्री एवं जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने कहा कि वैसे तो छोटी छोटी बातों की लेकर राहुल गांधी का वर्जन आ जाता है ऒर एक्स पर भी कॉमेंट्स कर देते हैं लेकिन क्यों चुप हैं वह सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग पर इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल यह उनकी बौखलाहट है ही है कि वह पिछले 11 वर्षों से सत्ता से बाहर हैं और अब उनकी परिवारवाद की राजनीति भी खत्म हो गई है। वोट चोरी की नींव रखने वाले भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं बड़े दुर्भाग्य की बात है। कहा जब विपक्ष विशेषकर हार के मुआयने पर होता है तभी उतर आता है ओछी राजनीति पर जो सब जानते हैं।। #nstodayhry @newstodayhry



