भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं के बयान पर फूंका पुतला II
भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं के बयान पर फूंका पुतला II


भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन:-
फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- कांग्रेस के खिलाफ फूटा भाजपा भाइयों का गुस्सा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, पंचायत भवन के समीप एकत्र हुए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता, काँग्रेस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका काँग्रेस का पुतला बिहार में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष है। फतेहाबाद मे आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया और काँग्रेस का पुतला फूंक कर काँग्रेस के खिलाफ नमकर नारेबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ता आज दोपहर पंचायत भवन के समीप एकत्र हुए और काँग्रेस और नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते इसे शर्मनाक बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि काँग्रेस के नेताओ द्वारा मंच से प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना न केवल निंदनीय है अपितु शर्मनाक भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का यह आचरण उनकी मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कृत्य को न तो भाजपा कार्यकर्ता सहन करेंगे और न देश की जनता। देश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



