Haryana
Trending

भिवानी के हालुवास मोड पर बोलेरो, बाइक व ई-रिक्शा का एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौत।I

भिवानी के हालुवास मोड पर बोलेरो, बाइक व ई-रिक्शा का एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौत।I

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के हालुवास मोड पर बोलेरो, बाइक व ई-रिक्शा का एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौत। सड़क हादसे पिता-पुत्र सहित एक ही गांव के 3 लोगों की मौत। गुस्सा आए ग्रामीणों ने सामान्य अस्पताल के बाहर दिया धारणा। सूचना मिली पर मौके पर पहुंचे DSP अनूप कुमार ने कहा घटना में तीन लोगों की मौत, कार में सवार एक व्यक्ति की किया गिरफ्तार। भिवानी के लोहारू रोड स्थित हालुवास मोड़ पर महिंद्र बोलेरो, मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित गांव देवसर के ही 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात को हुआ जब वे भिवानी से घर लौट रहे थे। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान गांव देवसर निवासी करीब 13 वर्षीय लवप्रीत, उसके पिता करीब 40 वर्षीय विनोद तथा गांव देवसर निवासी रमेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गांव देवसर निवासी विनोद अपने बेटे लवप्रीत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवानी से अपने गांव देवसर जा रहे थे। वहीं गांव देवसर निवासी रमेश तथा राकेश व कृष्ण ई-रिक्शा में बैठकर भिवानी की तरफ से जा रहे थे। जब वे लोहारू रोड स्थित हालुवास मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो, मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवाल विनोद, लवप्रीत, ई-रिक्शा सवार रमेश, राकेश व कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने दोनों बाप-बेटे को मृत घोषित कर दिया। इधर, ई-रिक्शा सवार तीनों रमेश, राकेश व कृष्ण का उपचार आरंभ कर दिया। वहीं उपचार के दौरान रमेश की भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए है परिजनों ने कहा कि घायल व्यक्ति रात भर दर्द से चिल्लाता रहा लेकिन डॉक्टरों ने उसका उपचार नहीं किया। जिसके कारण ई रिक्शा में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गुस्सा आए ग्रामीणों ने भिवानी के सामान्य अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button