Haryana
Trending

स्वच्छता और देशभक्ति का संगम स्कूल में निकली जागरूकता रैली II

स्वच्छता और देशभक्ति का संगम स्कूल में निकली जागरूकता रैली II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लाला जगननाथ जैन स्कूल में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित I हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत बुधवार को लाला जगननाथ जैन स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और स्वच्छता/तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता विषय पर पेंटिंग बनाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता मिशन की आईसी एक्सपर्ट सुमन ने विद्यार्थियों को आसपास सफाई बनाए रखने, घर में दो डस्टबिन रखने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाने की अपील की। स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर नगर परिषद से सी.एस.आई. जयवीर सिंह, सी.टी.एल. रोहित मेहता, एस.आई. रवि कुमार और समाजसेवी रणजीत टक्कर मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button