Haryana
Trending

यमुनानगर में एक बार फिर रिश्वतखोर पटवारी विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा है।।

यमुनानगर में एक बार फिर रिश्वतखोर पटवारी विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा है।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में एक बार फिर रिश्वतखोर पटवारी विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा है। मामला छछरौली तहसील का है पटवारी अशोक कुमार ने तक्सीम की हुई जमीन का इंतकाल चढ़ाने के लिए ₹10000 मांगे ₹6000 में बात फाइनल हो गई थी ₹3000 रिश्वतखोर पटवारी पहले ही ले चुका था लेकिन ₹3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। यमुनानगर में छछरौली तहसील से पटवारी अशोक कुमार को करनाल की विजिलेंस टीम ने ₹3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। छछरौली तहसील में करीब डेढ़ घंटे विजिलेंस की टीम रही और रिश्वतखोर पटवारी अशोक कुमार से गहनता से पूछताछ करती रही। शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक पटवारी पिछले 2 साल से काम न करने के बहाने ढूंढ रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी। लेकिन ₹6000 में डील तय हो गई। तीन दिन पहले ही मैं अशोक पटवारी को 142 कैनल 6 मरले जमीन का इंतकाल चढ़ाने के लिए ₹3000 दिए थे और ₹3000 आज देते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ने बताया कि हमसे शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने जो चगनौली गांव का रहने वाला है उन्होने संपर्क साधा था। जैसे ही शिकायत करता अशोक पटवारी को रिश्वत के पैसे देने लगा तो हम मौके पर पहुंच गए और अशोक पटवारी को रिश्वत लेते हैं रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया अशोक पटवारी ने उनसे ₹10000 रिश्वत की मांग की थी ₹6000 में बात फाइनल हो गई थी। आज जैसे ही वह ₹3000 देने लगा तो उसे हमने रंगे हाथ दबोच लिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button