Haryana
Trending

रात के समय भाजपा नेता के घर में लगी आग, बड़ा हादसा टला II

रात के समय भाजपा नेता के घर में लगी आग, बड़ा हादसा टला II

रवि बुद्धिराजा के कच्चा बाजार निवास पर अचानक आग लग गई:-

अंबाला-(राहुल जाखड़):- देर शाम भाजपा मंडल सदर अध्यक्ष रवि बुद्धिराजा के कच्चा बाजार निवास पर अचानक आग लग गई, बताया जा रहा हैं जब ये घटना हुई तब परिवार घर पर नहीं था ! हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए तुरंत प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए एवं परिवार का हौंसला बढ़ाया ! मौके पर SDM व SHO थाना कैंट भी मौके पर पहुँच व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया ! आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया ! भाजपा के सदर मंडल अध्यक्ष रवि बुद्धिराजा के घर आज अचानक आग लग गई I

बताया जा रहा हैं कि जब घर मे आग लगी तब वे घर पर नहीं थे:-

जिसमे उनका सामान जलकर राख़ ही गया ! बताया जा रहा हैं कि जब घर मे आग लगी तब वे घर पर नहीं थे और पडोसी आग बुझाने मे जुट गए व फायर ब्रिगेड को सुचना दी तथा फायर ब्रिगेड ने मौके पर आग पर काबू पाया ! बताया जा रहा हैं कि आग के कारण उनका सामान जलकर खाक हो गया ! मौके पर खुद कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी पहुंचे व परिवार को हौसला दिया साथ ही प्रशासन को तुरंत यहाँ पहुंचे के निर्देश दिए व हर सम्भव मदद करने के भी प्रशासन को निर्देश दिए ! मौके पर पहुंचे मनोनीत पार्षद बी एस बिंद्रा ने बताया कि आग के कारण इनका कसफी नुकसान हो गया हैं व आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया हैं I

लेकिन बताया जा रहा हैं:-

शायद शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगी हैं ! वही फायर ब्रिगेड के फायर मैन राजेश कुमार ने बताया जैसे ही उन्हें सुचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे तब तक लोग भी आग पर काबू पा चुके थे आग की सुचना पाकर शो थाना सदर सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि सदर मंडल के प्रधान रवि बुद्धिराजा के घर मे आग लग गई हैं और वे मौके पर पहुंचे हैं ! उन्होंने बताया कि मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी हैं और प्रशासन को भी यहाँ पहुँचने के निर्देश दिए हैं ! उन्होंने बताया कि इसमें जन माल का नुकसान नहीं हुआ हैं II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button