Haryana
Trending

डिवीजन में भेदभाव को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का विरोध II

डिवीजन में भेदभाव को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का विरोध II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन पदाधिकारी ने आज अपनी मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में 2 घंटे के लिए प्रदर्शन किया जिसके बाद अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया । यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं जिले की एक डिविजन में दी जा रही है जबकि दूसरी यानी डीविजन 2 में विभागीय अधिकारियों की अनदेखी और भेदभाव के चलते नही मिल पा रही। उन्होंने कहा कि आज कुरुक्षेत्र में 2 घण्टे के लिए अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जिसके बात बातचीत के लिए बुलाया गया और हमें आश्वासन दिया गया है कि हमारे सभी मांगे मान ली जाएगी उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने माना है कि उनकी सभी मांगे जायज है इसलिए जल्द सभी मांगे को पूरा कर दिया जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button