Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने तेजधार हथियारो से चोट मारने के मामले में एकआरोपी को दबोचा II

सिरसा पुलिस ने तेजधार हथियारो से चोट मारने के मामले में एकआरोपी को दबोचा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना रोडी सिरसा पुलिस ने तेजधार हथियारो से चोट मारने के मामले मे एक आरोपी राजविन्द्र सिंह उर्फ राजु पुत्र बिकर सिंह वासी रोहन सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबन्धक अफसर थाना रोडी देवेन्द्र ने बताया कि दिनांक 09.07.2025 को शिकायत कर्ता निर्मल सिह पुत्र गुरचरण सिह वासी रोहन जिला सिरसा पुलिस को सूचना दी थी। राजविन्द्र सिंह उर्फ राजु पुत्र बिकर सिंह ने गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले विपिन सिंह के साथ हुए विवाद में बीच-बचाव करने पर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने तेजधार हथियार कापा से वार कर पीड़ित को गंभीर चोटें पहुंचाई। निर्मल सिह पुत्र गुरचरण सिह वासी रोहन सिरसा के ब्यान पर थाना रोडी सिरसा में मुकदमा न0 99दिनांक 1.07.2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजविन्द्र सिंह उर्फ राजु पुत्र बिकर सिंह वासी रोहन सिरसा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया व वारदात में प्रयोग हथियार भी बरामद करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आज न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button