Haryana
Trending
हथिनी कुंड और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाया संकट II
हथिनी कुंड और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाया संकट II


फ़रीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- पहाड़ी इलाके में लगातार बरसात के कारण सभी नदियां उफान पर है वही हथिनी कुंड बैराज ओर दिल्ली में ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़ा गया जिससे कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता दिखाई दिया ।फरीदाबाद की सीमा में यमुना में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर लगातार प्रशासन भी अलर्ट पर है। ग्राउंड जीरो पर जा कर हालतो का जायजा लिया और प्रशासन की तरफ से गांव में खेतों के किनारे बसे लोगों को रेस्क्यू भी कराया जा रहा है वही गांव के सरपंच से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि करीब 35 लोगों को रेस्क्यू कराया गया हैं, जिन्हें ट्रैक्टर के माध्यम से बाहर निकल गया गांव के ही स्कूल में शेल्टर होम बनाया गया है जिसमें खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।। #newstodayhry @newstodayhry



