Uncategorized
Trending

एफसीआई के डीएम केशव कुमार मीणा ने मंडी में मारा छापा मौके पर हजारों क्विंटल अनाज के साथ 7 सौ बोरियों को पकड़ा खराब अनाज के भरे सेंपल ।।

एफसीआई के डीएम केशव कुमार मीणा ने मंडी में मारा छापा मौके पर हजारों क्विंटल अनाज के साथ 7 सौ बोरियों को पकड़ा खराब अनाज के भरे सेंपल ।।

पलवल – (निकुंज गर्ग) :- जिले में एक बार फिर से चैनल की खबर का असर देखने को मिला होडल की 99 एकड़ अनाज मंडी में सचिव व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों से सरकार द्वारा खरीदे गए गेहूं की फसल में सड़े व खराब गेहूं को मिलाने का मामला सामने आया हैं।इस मामले एफसीआई के डीएम केशव कुमार मीणा अचानक मंडी पहुंचे जहां उन्होंने गेहूं में की जा रही मिलावट को लेकर कट्टों में भरे खराब गेहूं को गोदामों रखने से मना कर दिया।डीएम ने हैफेड व वेयरहाउस के अधिकारियों के अलावा मंडी के अधिकारियों की देखरेख में गेहूं के सैंपल लेकर लैब को जांच को भेज दिए।वहीं,डीएम ने कट्टों में खराब गेहूं भरने पर आढ़ेतियों के अलावा मजदूरों को कड़ी फटकार लगाने के बाद नोटिस जारी कर एक हजार मीट्रिक टन गेहूं खराब बताया हैं।होडल की 99 एकड़ अनाज मंडी में अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एफसीआई के डीएम केशव कुमार मीणा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वेयरहाउस व हैफेड खरीद एजेंसियों के द्वारा खरीदे गए गेहूं को गोदामों से वापस भेज दिया। लेकिन जैसे ही अचानक निरीक्षण किया तो डीएम की आंखे खुली की खुली रह गई, जब मंडी सचिव व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की मिलीभगत से खराब व सड़े हुए गेहूं को मजदूरों द्वारा कट्टों भरा जा रहा था।इस दौरान डीएम ने मौके पर आढ़ेती व मजदूरों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह गेहूं लोगों के खाने योग्य नहीं है ,जिसे कट्टों में भरकर सरकारी गोदामों में जमा करवाया जा रहा हैं।इस दौरान डीएम मीणा वेयरहाउस के मैनेजर दीपक द्विवेदी व हैफेड के सतवीर सिंह के अलावा मंडी के कर्मचारी गंगाराम की देखरेख में सैंपल भरकर लैब को भिजवा दिए। डीएम केशव कुमार मीणा ने बताया कि सरकार ने आढ़ेतियों को लस्टर लॉस के मामले में छूट दी लेकिन यह लोग इसका फायदा उठाकर खराब व सड़े हुए गेहूं को मिलकर कट्टों में भर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि गोदाम में सड़ा हुआ गेहूं जमा होगा तो इसे खाने से मानव जीवन पर गहरा असर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि कट्टो में खराब गेहूं भरे जाने की रिपोर्ट उन्होंने विभाग के अलावा खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को भेज दी है। डीएनए इस मामले में खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को पत्र लिखकर एक हजार मीट्रिक टन गेहूं को खराब व दुर्गंध युक्त होने पर साफ व सूखने के बाद गोदाम में रखवाने के निर्देश दिए हैं। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button