नोहरिया बाजार में कार्तिक मेला महोत्सव में भक्तों की उमड़ी भीड़ II
नोहरिया बाजार में कार्तिक मेला महोत्सव में भक्तों की उमड़ी भीड़ II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में चल रहे कार्तिक मेला महोत्सव में श्याम भक्तों के मंदिर पहुंच कर दर्शन करने का तांता लगा हुआ है। सिरसा शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन श्री श्याम महामंत्र जप, भोजन प्रसाद भंडारा सहित अनेक आयोजन किए गए। सर्वप्रथम श्री श्याम छतरी व श्री हनुमान छतरी पर पूजा अर्चना के साथ निशान अर्पित किए गए। अहमदाबाद से श्याम शर्मा व चेन्नई से आए अमित शर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा अर्चना की। मंदिर के संस्थापक श्यामलीन पं. मुंशी राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण मंदिर परिवार सदस्यों द्वारा किया गया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में चमत्कारिक श्री श्याम महामंत्र जप शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम नाम का अखंड जाप करते हुए अपनी श्रद्धा समर्पित की। दोपहर में अरोड़वंश चौक पर स्थित हरि भोजन संस्था में भोजन प्रसाद भंडारा लगाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा का पावन प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर सह संरक्षक तेजपाल शर्मा ने बताया कि एक नवंबर, शनिवार को एकादशी मेला पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा घंटाघर चौक पर विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर तेजपाल शर्मा, अश्वनी बंसल, राजेश बांसल, विकास कोचरी, नवीन गोयल, रमन सर्राफ, हर्ष महिपाल, राजेश गोयल, अनिल गाबा, दीपक गुप्ता, मनीष सोनी, हेमंत साहुवाला, राजकुमार सर्राफ , मुकेश बांसल, समीर सिंगला, दीपक बधवा आदि मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



