घग्गर नदी की बाढ़ पर भगत सिंह विचार मंच की बैठक II
घग्गर नदी की बाढ़ पर भगत सिंह विचार मंच की बैठक II


रानियां-(विरेंन्द्र मलेठीया):- भगत सिंह विचार मंच की बैठक नामधारी गुरुद्वारा करीवाला में प्रधान जसपिंदर सिंह विर्क की अध्यक्षता में आयोजित हुई।इस बैठक को सुखदेव सिंह , हीरा सिंह व संत मुख्तियार सिंह औलख ने संबोधित किया। इस बैठक में पिछले कुछ दिनों से लगातार घग्गर नदी में आ रहे पानी के उत्तार चढ़ाव पर विस्तार से चर्चा की गई और घग्गर नदी में आ रहे बाढ़ के पानी का जायज़ा लेने हेतू व बांध पर रखवाली के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जाए इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।इलाके की सभी समाज सेवी संस्थाओं को इस स़ंकटमयी अवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।इसके अलावा 28 सितंबर को शहीदे आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई ।इस अवसर पर चेयरमैन रेशम सिंह संधू, कश्मीर मसूरिया, गुरदेव सिंह संगर,भजन सिंह संतनगर , सुखदेव सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह ,हरदीप सिंह डब, हरमीत सिंह,राम सिंह बस्ती,दलीप सोलंकी,महिंगा सिंह सोखल बख्शीश सिंह विर्क आदि उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



