Haryana
Trending

कृभको खाद केंद्र पर हंगामा किसानों ने लगाया कालाबाजारी और भेदभाव का आरोप II

कृभको खाद केंद्र पर हंगामा किसानों ने लगाया कालाबाजारी और भेदभाव का आरोप II

किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर कृभको खाद बिक्री केंद्र पर हंगामा किया:-

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के विधान सभा क्षेत्र होडल के किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर कृभको खाद बिक्री केंद्र पर हंगामा किया। किसानों का कहना है कि कृभको खाद केंद्र के कर्मचारियों द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है। वह कई कई दिनों से खाद के लिए लाइनों में सुबह से ही खड़े हो जाते हैं लेकिन उसके बाद भी उनको खाद नहीं मिल रहा है। यह खाद केंद्र के कर्मचारियों द्वारा खाद को ब्लेक में बेचा जा रहा है और पुलिस के कर्मचारी भी फोनो पर ही अपने चहेतों को बुलाकर खाद दे रहे हैं। पलवल जिले के विधान सभा छेत्र होडल में एक हैरानी को बात सामने आई जहां कृभको खाद केंद्र पर किसानों को खाद बांटने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के किसानो ने कृभको खाद केंद्र पर हंगामा किया और कहा कि वह कई कई दिनों से डी ए पी खाद के लिए सुबह 7 बजे से ही लाइनों में खड़े हो जाते हैं लेकिन उसके बाद भी उनको खाद नहीं मिलता है जो लोग लाइनों में दिखाई भी नहीं देते उनको खाद दिया जा रहा है।

किसानों ने कहा कि कृभको खाद केंद्र के कर्मचारियों द्वारा खाद को ब्लेक में बेचा जा रहा है:-

और जिन पुलिस वालों को खाद बांटने के लिए खाद केंद्र पर बुलाया गया है वहीं पुलिस वाले अपने चहेतों को फोन करके बुला लेते हैं और उनकी भीतर से पर्ची बनवाकर दे देते हैं और उनको खाद मिल जाता है। किसानों ने कहा कि गुपचुप तरीके से दूसरे प्रदेश के लोगों को खाद दिया जा रहा है ओर वह दो दो दिन से लाइन में खड़े हुए हैं उसके बाद भी उनको खाद नहीं दिया जा रहा है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार किसानों के हित में फैसले लेकर उन्हें राहत देने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कृभको खाद वितरण के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत करके किसानों को समय पर खेती के लिए खाद नहीं दिया जा रहा है। विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं को पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो कृभको खाद केंद्र पर खाद बांटने के लिए कर्मचारी लगा हुआ है यह कई वर्षों से होडल कृभको खाद केंद्र पर एक ही जगह पर लगा हुआ है और यह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के मामा का लड़का बताया गया है जो यू पी के गांव सिरतरा जिला मथुरा का रहने वाला है जिस वजह से यू पे के किसानो को ज्यादा मात्रा में खाद दिया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button