नशीली गोलियां/कैप्सूल बेचने वाले नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही II
नशीली गोलियां/कैप्सूल बेचने वाले नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस की नशीली गोलियां/कैप्सूल बेचने वाले नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी जयपाल सिंह उर्फ मोटू पुत्र अमर सिंह, निवासी संतावली, सिरसा को गिरफ्तार किया है। थाना रानियां के प्रबंधक निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि जसबीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 20 वर्षीय पुत्र इन्द्रजीत सिंह नशे का आदी था। दिनांक 19.08.2025 को इन्द्रजीत ने नशीली गोलियों का सेवन किया, जिसके ओवरडोज से उनकी हालत बिगड़ गई और 20.08.2025 को उनकी मृत्यु हो गई। मृतक ने अपने पिता को बताया था कि उसने ये गोलियां गांव के कुछ लोगों से खरीदी थीं।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रानियां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा नंबर 425, दिनांक 21.08.2025 दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों, बख्शीश उर्फ शीशा पुत्र बसन सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र हरपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दिनांक 02.09.2025 को तीसरे आरोपी जयपाल सिंह उर्फ मोटू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सिरसा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता से अपील करती है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #newstodayhry @newstodayhry



