Haryana
Trending

सिरसा की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।।

सिरसा की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।।

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 105 लोगों की आंखें जांची:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सरकार की हिदायतानुसार बरनाला रोड स्थित बिजली घर में कर्मचारियों के लिए आई क्यू नेत्र अस्पताल, सिरसा की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा. राजेंद्र सिरसवा ने अपनी टीम विक्रम सिंह, पूजा अरोड़ा, अंकित शर्मा एवं ऑप्रेशन मैनेजर गुलफ्शा के साथ मिलकर 105 लोगों की आंखों की जांच की। इस दौरान 15 लोगों में विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गई, जिन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर में आए जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई।

टीम के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को परामर्श देते हुए कहा कि:-

आंखों में किसी भी प्रकार की तकलीफ  या समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच अवश्य कराएं। डा. राजेंद्र सिरसवा ने कहा कि आंखें ईश्वर की अनमोल देन हैं और इनकी देखभाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायतें है कि सरकारी विभागों में कंप्यूटर या लेपटॉप पर काम करने वाले कर्मचारियों की आंखों की जांच आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि:-

समय-समय पर आंखों की नियमित जांच करवाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है और दृष्टि को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। जिन व्यक्तियों को मधुमेह है, उन्हें हर 6 महीने में अपनी आंखों का रेटिना (पर्दा) चेकअप अवश्य करवाना चाहिए। इस माके पर एसडीओ विरेंद्र सिंह, एसडीओ अंकित व एसडीओ रमेश कुमार भी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button