Haryana
Trending

रोड़ी में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित।।

रोड़ी में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित।।

बड़ागुढ़ा-(पवनशर्मा):- 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को आयुष विभाग व हरियाणा सरकार हरियाणा योग आयोग के आदेश अनुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजकुमार व जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ सुरेंद्रपाल नागर के मार्गदर्शन में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएचसी रोड़ी में योगा करवाया गया। जिसका शुभारंभ दंत चिकित्सक आशा जिंदल ने किया। कॉमन योग प्रोटोकॉल में सर्वप्रथम प्रार्थना से शुरू करते हुए खड़े होकर करने वाले आसन बैठकर करने वाले आसन पीठ के बल लेटकर करने वाले आसन अंत में प्राणायाम और ध्यान और शांति पाठ के शांति पाठ के साथ प्रोटोकॉल अभ्यास को पूर्ण किया गया। प्रोटोकॉल का अभ्यास योग प्रशिक्षक हरजीत सिंह ने करवाया। उन्होंने बताया कि योगा अनेक बिमारियों के लिए लाभदायक है, योगा करने से शुगर, बी पी मानसिक परेशानी,माईग्रेन आदि से बचाव रहता है। इस अवसर पर दंत चिकित्सक आशा जिंदल, राजेश, विनोद, परमिंदर, ममता, रिछपाल, जसबीर आदि सहित आशा वर्कर्स मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button