गांवों में किया पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निशुल्क दवाई वितरित II
गांवों में किया पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निशुल्क दवाई वितरित II


गांवों में किया पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निशुल्क दवाई वितरित:-
बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा ब्लॉक के अलीकां, फग्गू, देसू खुर्द, पक्का शहीदां, बड़ागुढ़ा, रघुआना, झिड़ी, सुखचैन गावों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं पशु मेला अधिकारी बड़ागुढ़ा के दिशानिर्देशों के अनुसार 2 व 3 सितम्बर को
पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।जिसमें पशु चिकित्सक डाक्टर अखिल चौधरी, डाक्टर जगदीश चंद्र, डाक्टर मुकेश कुमार, डाक्टर विक्रम जोशी आदि सहित सरपंच, ग्राम सचिव, वीएलडीए आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
पशु स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन किया गया :-
4 सितंबर को भी खंड बड़ागुढ़ा के अंतर्गत आने वाले गांव सुबाखेड़ा, सूरतिया, कुरंगावली, रंगा में पशु स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन किया गया। उपरोक्त शिवरों के दवाइयों की आपूर्ती खंड बड़ागुढ़ा के पशु मेला अधिकारी के कार्यालय से की गई। इन पशु स्वास्थ्य शिविरों में वर्षा ऋतु में पशुओं को होने वाली बिमारियों से बचाने के लिए निशुल्क दवाइयों वितरित की गई।सभी गांवों में सरपंचों, ग्राम सचिवों आदि का भी सराहनीय योगदान रहा। गांव सुबाखेड़ा में लगे शिविर का नेतृत्व पशु चिकित्सक डॉ.जगदीश चंद्र ने किया ।
अनिल कुमार ने भी अपना सहयोग दिया:-
उनके साथ जसवंत सिंह बी.एल.ई.ओ., वी.एल.डी.ए . श्रीराम शर्मा, महीपाल, नरेश कुमार व पशु परिचर सुमित कुमार, अनिल कुमार ने भी अपना सहयोग दिया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढ़ा की टीम जिसमें ग्राम सचिव नरेश कुमार , ग्राम सचिव पवन व ग्राम सचिव मोहित ने पशुओं की रजिस्ट्रेशन की व दवाईयां वितरण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पशुपालकों उपस्थित हुए और उन्होंने अपने पशुओं को बीमारियों से बचाव की दवाइयों निःशुल्क प्राप्त की । ग्रामीण, पशु मेला अधिकारी बड़ागुढ़ा व पशुपालन विभाग के इस संयुक्त आयोजन से काफी खुश नजर आए । इसी तरह गांव कुरंगावली में डाक्टर रमेश कुमार, वीएलडीए राजेन्द्र, डाक्टर विनोद साहु मत्तड़, वीएलडीए मेन पाल, सुरतिया में डाक्टर दीपक शर्मा रोड़ी, वीएलडीए सुनील कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कर पशु पालकों को निशुल्क दवाई वितरित की गई।। #newstodayhry @newstodayhry



