Haryana
Trending

श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजाया महान नगर कीर्तन।।

श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजाया महान नगर कीर्तन।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र बोले सो निहाल सत्श्री अकाल की गूंज के साथ श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजाया महान नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष भारी संख्या में संगत ने नवाया शीश.पारपंरिक वेशभूषा में पंज प्यारों की सेवा के लिए उमड़ी संगत.नगर कीर्तन में भारी संख्या में संगत विशेष रूप से शामिल हुई । प्रकाश पर्व पर कुरुक्षेत्र में सजाए गए नगर कीर्तन की अगुवाई पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारें ने की। मीरी-पीरी के मालिक धन-धन साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व पर महान नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया एवं पंज प्यारों की अगुवाई में सजाए गए इस महान नगर कीर्तन के दौरान बोले सो निहाल सत्श्री अकाल और शबद कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाने और सेवा करने के लिए संगत की भीड़ उमड़ी पड़ी। नगर कीर्तन से पहले गुरु चरणों अरदास की गई और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि उन्हें हरियाणा प्रदेश के गुरु घर की सेवा करने का मौका मिला है ना तो वह गुरु घर से सरकारी गाड़ी लेंगे और ना ही गुरु घर का गाड़ी का तेल और ना ही पुलिस गनमैन लेंगे। उनका मुख्य मकसद हरियाणा के गुरु घर की सेवा करना। कार्यकारिणी मेंबर हरमनप्रीत सिंह, बलदेव सिंह हाबड़ी, पूर्व स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना सहित भारी गिनती में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में श्री दरबार साहिब में हाजिरी भरी। हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर सेवा भाव से गुरु घर के लिए सहयोग करें। धर्मनगरी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से गुरु चरणों में अरदास के साथ महान नगर कीर्तन की शुरुआत शबद कीर्तन और बोले सो निहाल सत् श्री अकाल की गूंज के साथ हुई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button