Haryana
Trending

दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीणों से किया अपना वायदा निभायानिर्माण पूरा होने पर गांव में हुआ हवन II

दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीणों से किया अपना वायदा निभायानिर्माण पूरा होने पर गांव में हुआ हवन II

पूर्व विधायक नैना चौटाला ने डाली आहुतियां, सर्वमंगल की कामना की:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला द्वारा हरियाणा विस चुनावों के दौरान गांव रिसालियाखेड़ा के ग्रामीणों से गांव में भोमिया दादा के मंदिर में कमरा, पानी की डिग्गी और सबमर्सिबल का निर्माण करवाने के वायदे को शुक्रवार को निभा दिया गया।

गांव रिसालियाखेड़ा में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया :-

इनके निर्माण होने पर शुक्रवार को गांव रिसालियाखेड़ा में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला मुख्य रूप से शामिल हुई। उन्होंने इस अवसर पर निर्माण किए गए मंदिर के कमरे व सबमर्सिबल का उद्घाटन करने के बाद हवन में वेदोमंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डाली और सर्वमंगल की कामना की। बाद में वे भंडारे में भी शामिल हुई।

इस मौके पर ग्रामीणों से कहा कि :-

इस मौके मौजूद ग्रामीणों ने उनका व युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला ने इस मौके पर ग्रामीणों से कहा कि डबवाली हलका उनका परिवार है और यहां के सुख दुख भी उनके अपने हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला तथा वे स्वयं भी इस हलके की सेवा बतौर विधायक कर चुके हैं और सेवा का यह कार्य उनके परिवार की ओर से निरंतर जारी है और जारी रहेगा।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button