ANC सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4.490 किलो चूरापोस्त सहित एक आरोपी काबू II
ANC सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4.490 किलो चूरापोस्त सहित एक आरोपी काबू II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ANC सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी दीपक उर्फ बिट्टू पुत्र दलबीर सिंह वासी कुत्ताबढ़ जिला सिरसा को 4 किलो 490 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया है। ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार के निर्देशन मे एएनसी सिरसा दिनांक 24 अक्तूबर 2025 को SI महेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान ओटू हैड से होते हुए गांव कुत्ताबढ़ की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस टीम विश्वकर्मा इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, कुत्ताबढ़ के पास पहुंची तो एक व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लिए सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर पीछे मुड़कर चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू किया, जिसने पूछताछ
में अपना नाम दीपक उर्फ बिट्टू पुत्र दलबीर सिंह वासी कुत्ताबढ़ बताया। जब आरोपी की नियमानुसार थैले की तलाशी ली गई तो उसमें एक पारदर्शी मोमी लिफाफे से 5 किलो 440 ग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ। थैले को नियमानुसार सील करके कब्जा पुलिस मे लिया गया । इस संबंध में थाना रानिंया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15B/61/85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की
जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चुरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध पुलिस को सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध
गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस पोर्टल व टोल फ्री नम्बर 1933 पर पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना चौकी को दें।। #newstodayhry @newstodayhry



