PUNJAB
Trending

पंजाब बाढ़ पर बड़ा आरोप प्राकृतिक आपदा नहीं, गलत बांध प्रबंधन का हमला II

पंजाब बाढ़ पर बड़ा आरोप प्राकृतिक आपदा नहीं, गलत बांध प्रबंधन का हमला II

पटियाला-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- पंजाब में बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि हमले हैं। आज पटियाला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोक राज अभियान के नेता डॉ. मनजीत सिंह रंधावा और पंजाब छात्र परिषद के नेता यादविंदर सिंह यादू ने आरोप लगाया कि पंजाब में बाढ़ प्राकृतिक नहीं, बल्कि बांध प्रबंधन गलत लोगों के हाथों में होने के कारण आई है। उन्होंने कहा कि जब बीबीएमबी को पता था कि पौंग बांध, भाखड़ा बांध और नंगल बांध में जलस्तर बहुत ज़्यादा है, तो पानी पहले ही छोड़ देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी वजह से पंजाब प्राकृतिक आपदाओं के कारण नहीं, बल्कि बीबीएमबी की मानवीय भूल के कारण डूबा है और यह पंजाब पर सीधा हमला है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button