सीआईए सिरसा की बड़ी कार्रवाई 10.15 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार II
सीआईए सिरसा की बड़ी कार्रवाई 10.15 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीआईए सिरसा पुलिस की बड़ी सफलता –हेरोइन तस्करी का किया पर्दाफाश 10.15 ग्राम हेरोइन बरामद मोटरसाईकल सहित आरोपी प्रभजीत उर्फ प्रभ पुत्र गुरविन्द्र सिंह निवासी भावदीन, जिला सिरसा को किया गिरफ्तार सिरसा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग सख्या 215 दिनांक 06.09.2025 धारा 21B 61/85NDPS ACT थाना डिंग मे दर्ज कर आरोपी प्रभजीत उर्फ प्रभ पुत्र गुरविन्द्र सिंह निवासी भावदीन, जिला सिरसा को किया गिरफ्तार किया गया सीआईए सिरसा प्रभारी नि0 प्रेम कुमार ने बताया की दिनांक 06.09.2025 को एएसआई संदीप कुमार पुलिस पार्टी सहित चैकिंग के दौरान मौजूद थे कि इस दौरान एक युवक मोटरसाइकिल HR59-6337 पर सवार होकर पहुंचा। पुलिस पार्टी को देखकर युवक घबराया और मोटरसाइकिल मोड़ने की कोशिश करने लगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू किया, जिसने अपना नाम प्रभजीत उर्फ प्रभ पुत्र गुरविन्द्र सिंह निवासी भावदीन, जिला सिरसा बताया। उसकी नियम अनुसार तलाशी लेने पर मोटर साइकिल के वाइजर से एक काले रंग के मोमी लिफाफे में 10.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को कब्जा में लिया गया। आरोपी प्रभजीत उर्फ प्रभ से मौके पर ही पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि वह यह हेरोइन किसी साथी से खरीदकर लाया था तथा इसे बेचने की फिराक में था। आरोपी गुरविन्द्र सिंह निवासी भावदीन, जिला सिरसा को हेरोइन सहित काबू करके NDPS एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश थाना डिंग द्वारा की जा रही है प्रबंधक थाना डिंग उप नि. प्रदीप कुमार ने बताया आरोपी क़ो पेश अदालत किया जाएगा व पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ करके इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



