रायपुर बांध से बहा पानी, हरियाणा सीमा पर अलर्ट, किसानों को मिल सकता है फायदा II
रायपुर बांध से बहा पानी, हरियाणा सीमा पर अलर्ट, किसानों को मिल सकता है फायदा II


महेन्दरगढ़-(राधेश्याम दिलीवान):- हरियाणा से स्टी राजस्थान की सीमा पर बना रायपुर बांध लगातार बारिश के कारण लबालब भर चुका है और पिछले दो दिन से ओवरफ्लो हो रहा है, जिसके चलते महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बांध से निकल रहा पानी कृष्णावती नदी के रास्ते हरियाणा की ओर बढ़ रहा है, हालांकि अभी तक यह नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गाँवों तक नहीं पहुँचा है प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए नांगल चौधरी खंड की ग्राम पंचायतें दोस्तपुर, भेड़ण्टी, शहबाजपुर, दताल, मौसमपुर, नांगल कालिया, तोताहेड़ी और श्योरामनाथपुरा को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त महेंद्रगढ़ ने कृष्णावती नदी से सटे गाँवों की निगरानी, चौकीदारों के जरिए ग्रामीणों को मुनादी कर जागरूक करने, पानी की निकासी और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पंचायतों को जिला नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे संपर्क बनाए रखने और किसी भी असामान्य घटना की तुरंत सूचना देने के आदेश जारी किए हैं। रायपुर बांध का निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा के पूर्व सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव ने कहा कि अभी पानी जिस गति से बह रहा है, उससे नांगल चौधरी तक पहुँचने की संभावना कम लगती है। लेकिन यदि लगातार बारिश होती रही तो पानी नांगल चौधरी क्षेत्र तक पहुँच सकता है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ होगा।। #newstodayhry @newstodayhry



