Haryana
Trending

लापता युवक राजेश का सुराग न मिलने पर भिवानी में फूटा गुस्सा, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन II

लापता युवक राजेश का सुराग न मिलने पर भिवानी में फूटा गुस्सा, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन II

पिछले 72 दिनों से लापता युवक राजेश की तलाश :-

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- पिछले 72 दिनों से लापता युवक राजेश की तलाश ना होने पर उसके परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर पुलिस प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ भिवानी में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया और राजेश को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग को लेकर भिवानी पुलिस अधीक्षक को माध्यम से मांगपत्र सौंपा। पुलिस अधीक्षक की तरफ से उनके कार्यालय से प्रतिनिधि ने मांगपत्र लिया।

इस मौके पर राजेश की बहन उषा ने बताया कि:-

बीते 29 जून को गांव बामला टोल के पास स्थित नंद गार्डन स्वीमिंग पूल में नहाने गया राजेश नामक युवक अचानक गायब हो गया था। घटना के 72 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक राजेश का पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पुलिस, एसपी, डीसी, मुख्यमंत्री, एससी आयोग और महिला आयोग तक से गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है और उसने शुरू से ही लापरवाही बरती है।

पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो:-

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद राजेश का पता चल गया होता। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे और चिंता में डाल दिया है। इस मौके पर प्रदर्शन में शामिल सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि पुलिस को इस तरह के मामलों में और अधिक संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही राजेश की तलाश नहीं की गई, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button