20वीं वर्षगांठ पर आस्था अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आयोजित II
20वीं वर्षगांठ पर आस्था अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आयोजित II


रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: बाबा ब्रह्मदास महाराज:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट व आस्था मल्टीस्पैशलिटी अस्पताल डबवाली रोड, सिरसा की 20वीं वर्षगांठ पर अस्पताल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने अपने कर कमलों से किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाई कन्हैया आश्रम के संचालक पद्मश्री स. गुरविंद्र सिंह, डा. रजनीश नरूला (एम. एस.), डा. सतपाल नरूला (एम.डी.) भी मौजूद रहे।
बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि:-
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त को किसी फैक्ट्री में पैदा नहीं किया जा सकता और न ही इसका कोई और विकल्प है। रक्तदान ही इसका एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि एक सप्ताह के बेहतर खान-पान से पूर्ति हो जाती है। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि रोजाना हादसों में घायलों, डिलीवरीरत महिलाओं व थैलेसीमिया पीडि़तों को रक्त की जरूरत पड़ती है। इसी प्रकार के आयोजनों से ही रक्त की पूर्ति की जा सकती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाओं व समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रशंसा की। उन्होंने आह्वान किया कि इस प्रकार के अवसरों पर ऐसे शिविर अवश्य लगाएं, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में भी सैकड़ों लोगों की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई।। #newstodayhry @newstodayhr



