PUNJAB
Trending

होशियारपुर में मासूम के अपहरण के बाद हत्या, श्मशान घाट से मिली 5 साल के बच्चे की लाश II

होशियारपुर में मासूम के अपहरण के बाद हत्या, श्मशान घाट से मिली 5 साल के बच्चे की लाश II

होशियारपुर-(अंकुश गोयल):- होशियारपुर से एक बड़ी ही दुखदाई खबर निकलकर सामने आई है मामला यह है कि देर रात होशियारपुर के रहीमपुर में मौजूद न्यू डीप नगर से एक 5 वर्षीय बच्चों का कल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया था जिसके चलते जिला होशियारपुर पुलिस में हड़कंप मच गया था और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करके पह्लल् के आधार पर बच्चे की तलाश की जा रही थी लेकिन् जब होशियारपुर पुलिस जांच करते-करते रहीमपुर के शमशान घाट में पहुंचती है तो वहां पर उन्हें 5 वर्षीय बच्चे की लाश बरामद होती है और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही तेजी से शुरू हो जाती है ।

होशियारपुर के एस्एसपी संदीप मलिक ने बताया कि:-

दूसरी तरफ इस मामले की जानकारी देते होशियारपुर के एस्एसपी संदीप मलिक ने बताया कि उन्हें देर रात एक बच्चे के अगवा होने की सूचना मिली थी जिसके चलते होशियारपुर के सभी एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस द्वारा नाक बंदी कर दी गई थी और बच्चे की तलाश जारी थी ।पुलिस ने बताया कि बचे की तलाश के दौरान सीसीटीवी की मदद से उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो की एक प्रवासी बताया जा रहा है। इस मामले पर एसएसपी होशियारपुर ने कहा कि वह सारे सबूत को इकट्ठा करके जल्द ही फास्ट्रेक ट्रैक कोर्ट के सामने रखेंगे और अदालत से गुजारिश करेंगे की इस केस पर आरोपी को सख्त सजा सुनाई जाए। फिलहाल पुलिस द्वारा बचे की बॉडी को का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट्स आने पर ही अगली कार्रवाई तेजी से की जा सकेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button