Haryana
Trending

खादी, किसान और रोजगार पर बोले धर्मबीर सिंह, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश II

खादी, किसान और रोजगार पर बोले धर्मबीर सिंह, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश II

भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि:-

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भारत तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश की 142 करोड़ की जनता को चाहिए कि वह अपने जरूरत की छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी वस्तु को खरीदते समय यह ध्यान रखे कि वह देश में निर्मित हुई हो, इससे ना केवल देश का पैसा देश में रहेगा। बल्कि टैक्स के रूप में देश से बाहर जाने वाला पैसा भी देश में ही बना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को आगे बढ़ाने की बात कह चुके है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि अब देश में ही अधिकत्तर जरूरत की वस्तुओं का निर्माण करे तथा उनका प्रयोग करें, ताकि हमारी निर्भरता विदेशी वस्तुओं पर ना रहे तथा देश की इक्रोमी आगे बढ़े।

सांसद धर्मबीर सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि:-

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन हथियारों का प्रयोग किया गया था, उनमें अधिकत्तर भारत देश में विकसित हुए हथियार थे, यह भारत की उच्च तकनीक को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोविड के समय जो वैक्सीन बनी, वह भी भारत में ही बनी थी। इससे बहुत से लोगों की जान बची। भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि दीपावली के अवसर पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे तथा देश में ही बनी हुई वस्तुओं को खरीदकर प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमे इस त्यौहार पर इस बात का प्रण लेना चाहिए कि हमें ना केवल स्वदेशी वस्तुओं को खरीदना है, बल्कि इनका निर्माण भी देश में ही करना है, ताकि टैक्स के रूप में हमे विदेशी वस्तुओं के आयात की ऐवज में धन ना देना पड़े। भारतीय लोगों को ब्रांडेंड वस्तुओं के चक्कर में ना पडक़र स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का समय आ गया है।

सांसद धर्मबीर सिंह ने यह भी कहा कि आने वाले समय में:-

वंदे भारत ट्रेन का विस्तार भिवानी तक करने को लेकर तकनीकी पहलुओं को जांचा जा रहा है। भविष्य में भिवानी से भी वंदे भारत ट्रेन मैट्रो सिटीज तक जाएगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खादी को बढ़ावा देने की जो बात कही है, उससे रोजगार बढ़ेगा। भारत के खादी की वस्तुओं को तैयार करने वाले कारीगर दुनियाभर में अपने काम के कारण जाने जाते है। बाजरे की खरीद को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनकी मुख्यमंत्री व चीफ सैकेटरी से बात हुइ है। उन्होंने कहा कि अत्याधिक बरसात के चलते बाजरे की फसल के रंग में बदलाव आया है। यह कुदरती है। ऐसे में फसल ना खरीदा जाना किसानों के लिए समस्या पैदा करता है। ऐसी स्थिति में फसल खरीद पैमाने को बदलकर बाजरा की खरीद हो, इस मुद्दे को लेकर उनकी उच्च स्तर पर बात हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि:-

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अनियमित्ताओं को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। उन्हे सूचना मिली है कि कुछ बाहर के लोग इस पोर्टल पर गलत रजिस्टे्रशन करवा रहे है। रोजगार के मुद्दे को लेकर जब सांसद धर्मबीर सिंह से अध्यापक पात्रता परीक्षा व सीईटी परीक्षा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इनके परिणामों में देरी हो रही है, इसको लेकर वे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन से परिणामों को जल्द जारी करने को लेकर बातचीत करेंगे। हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष व सीएलपी लीडर के मुद्दे पर उनसे पूछा गया तो सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि यह उनकी पार्टी का व्यक्तिगत मामला है, फिर भी बगैर कप्तान के चल रही कांग्रेस पार्टी को अब कप्तान मिल गए है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button