Haryana
Trending
सिरसा में बसपा का जोरदार प्रदर्शन, चिट्टा सरपंच के खिलाफ उठाई सख्त कार्रवाई की मांग II
सिरसा में बसपा का जोरदार प्रदर्शन, चिट्टा सरपंच के खिलाफ उठाई सख्त कार्रवाई की मांग II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिले की मुख्य मांगों व प्रदेश स्तर की मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता सुबह अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में मांगों संबंधी एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता बसपा प्रदेशाध्यक्ष डा. कृष्ण जमालपुर ने की। इस मौके पर डा. कृष्ण जमालपुर ने बताया कि दीन दयाल निवासी खारी सुरेरां लघु सचिवालय, सिरसा में लम्बे समय से धरने पर बैठा हुआ है, जिसकी उचित व समाज के हित की मांग है कि गांव का मौजूदा सरपंच जसवंत सिंह गांव में चिट्टे का नशा करते व बेचता पाया गया था II #newstodayhry @newstodayhry



