Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने दो युवकों से नाजायज हथियार और कारतूस बरामद व दो आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस ने दो युवकों से नाजायज हथियार और कारतूस बरामद व दो आरोपी गिरफ्तार II

एबीवीटी की नाजायज/शस्त्र तस्करों पर बड़ी कार्रवाई:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने दो युवकों से नाजायज हथियार और कारतूस बरामद व दो आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी की दो दिन पुलिस हिरासत मंजुर । एबीवीटी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार के निर्देशन में सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान भूमण शाह चौक के नजदीक चतरगढ़ पट्टी की ओर से आ रहे दो युवकों को नाजायज हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि , PSI विजय कुमार के नेतृत्व में ABVT स्टाफ,गश्त के दौरान, रेस्ट हाउस सिरसा के पास दो युवक तेजी से पीछे मुड़कर चलते दिखे। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी रोककर उनकी तलाशी ली। पहले युवक साहब सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी संतनगर, थाना रानिया, जिला सिरसा, के पिट्ठू बैग से एक.32 बोर रिवॉल्वर, एक.12 बोर देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस (पांच 32 बोर कारतूस और तीन .12 बोर ) कारतूस बरामद हुए। दूसरे युवक, वीरेंद्र सिंह उर्फ माडू, पुत्र साद सिंह, निवासी बीघड, जिला फतेहाबाद, की जेब से एक .12 बोर देसी कट्टा और एक .12 बोर जिंदा कारतूस बरामद हुआ।। दोनों युवकों से लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सके। बरामद शुदा हथियारों को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया!आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन सिरसा मे उचित धाराओ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। PSI विजय कुमार ने बताया कि अभियोग अंकित कर लिया गया है दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी साहब सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी संतनगर, थाना रानिया, जिला सिरसा को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया व आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ माडू, पुत्र साद सिंह, निवासी बीघड, जिला फतेहाबाद का दो दिन पुलिस हिरासत प्राप्त की गई है । एबीवीटी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया आरोपी क़ो पेश अदालत किया जाएगा व दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ करके इस नाजायज शस्त्र तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button