Haryana
Trending

ऐलनाबाद में बड़ी कार्रवाई 25 किलो 510 ग्राम चुरा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार II

ऐलनाबाद में बड़ी कार्रवाई 25 किलो 510 ग्राम चुरा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार II

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की बड़ी सफलता –चुरा पोस्त तस्करी का किया पर्दाफाश:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 25 किलो 510 ग्राम चुरा पोस्त सहित आरोपी संजय कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी वार्ड न0 7 नजदीक गुरुद्वारा ऐलनाबाद को किया गिरफ्तार प्रभारी सी.आई.ए. ऐलनाबाद निरीक्षक धर्मवीर के निर्देशन में. सीआईए ऐलनाबाद ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सिरसा के ऐलनाबाद थाना क्षेत्र में 25 किलो 510 ग्राम चुरा पोस्त जब्त की है। प्रभारी सी.आई.ए. ऐलनाबाद निरीक्षक धर्मवीर नs बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद के ममेरा रोड स्थित गुरुद्वारा के पास से 25 किलो 510 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक युवक को काबू किया।ए.एस.आई. सुखदीप सिंह के नेतृत्व मे टीम गश्त एवं अपराध पड़ताल पर थे, तभी सूचना मिली कि वार्ड नंबर 7 ऐलनाबाद निवासी संजय कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी वार्ड न0 7 नजदीक गुरुद्वारा ऐलनाबाद अपने घर के पास डोडा पोस्त के तीन कट्टे लेकर खड़ा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी संजय कुमार को तीन प्लास्टिक कट्टों सहित काबू कर लिया। तीनों कट्टों की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिनमें कुल 25 किलो 510 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद कट्टों को कब्जा पुलिस में लिया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह डोडा पोस्त उसके पिता कृष्ण लाल ने लाकर दिया था। आरोपी संजय कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की उचित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच थाना ऐलनाबाद द्वारा की जा रही है। प्रबन्धक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया कि आरोपीयान को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चुरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button