पंजाब बाढ़ पीड़ितों को मिला राहत का सहारा जिला जज ने बांटा राशन और जरुरी सामान II
पंजाब बाढ़ पीड़ितों को मिला राहत का सहारा जिला जज ने बांटा राशन और जरुरी सामान II


श्री मुक्तसर साहिब में जिला लीगल सर्विस अथारिटी नें हड पीड़ित परिवारों कों राहत समग्री बांटी:-
श्री मुक्तसर साहिब-(मंजीत सिंह सिद्धू):- बीते दिनी पंजाब में हुई भारी बारश के कारण पंजाब के अंदर खेती-बाड़ी, फसल का बहुत बुरी तरह नुकसान हुआ है। श्री मुक्तसर साहिब के बिलकुल पास ही के गाँव उदेकरण में खेतों में ज्यादातर पानी होने के कारण खेतों में मजदूरी करने वाले लोगों का काम धंधा बिलकुल ही बंद हो चुका है। जिसके चलते आज गाँव उदेकरण के थांदेवाला रोड पर रहने वाले 26 हड़ पीड़ित परिवार जिनके घर के आस-पास खेतों में पानी भरा हुआ है उन लोगों कों जिला क़ानूनी सेवावां अथारिटी के चेयरमैन जिला एवं सैशन जज राज कुमार एवं अथारिटी के जिला सकत्र हिमांशु अरोड़ा की तरफ सें पीड़ित परिवारों कों खाने पीने, जरुरी सामान, राशन, तरपाल, मछरदानीयां एवं पशुओं के लिए फीड बांटी गई। इस मौके पर जिला एवं सैशन जज श्री राज कुमार नें पत्रकारों सें बातचीत करते हुए कहा कि आदरणीय हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस श्री शील नागु पैटर्न-इन-चीफ जस्टिस श्री अश्वनी मिश्रा के निर्देशों के अनुसार गाँव उदेकरण में हड़ पीड़ित परिवारों कों राहत समग्री बांटी गई। इसके इलावा पशुओं के लिए चारा फीड भी दिया गया और पानी की निकासी के लिए तीन पंप लगाए गऐ है। उन्होंने कहा कि हड़ पीड़ित परिवार में इसी तरह राहत समग्री बांटी जाएगी। इस मौके पर वकील मनप्रीत सिंह बराड, वकील गुरप्रीत शर्मा, सरपंच सुखचरण सिंह मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry



