श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्थिति से कराएंगे अवगत, किसानों की समस्याओं का किया जाएगा हरसंभव समाधान II
श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्थिति से कराएंगे अवगत, किसानों की समस्याओं का किया जाएगा हरसंभव समाधान II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्रालय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि किसानों के साथ केंद्र व राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। किसानों की समस्याओं के संबंध में केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से मुद्दों को रखा जाएगा और समस्याओं का निवारण करवाया जाएगा। जलभराव सहित फसल बीमा को लेकर किसानों ने जो सुधार की मांग रखी है, उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरसा के दौरे के दौरान उन्हें जो भी समस्याएं या मांग आमजन की तरफ से मिली है और विभिन्न गांवों का दौरा कर जायजा लिया गया है, उस बारे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर अवगत करवाते हुए मजबूती से समाधान का प्रयास करेंगे। श्री दूबे रविवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जलभराव व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बेहद चिंतित हैं। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी ड्यूटी सिरसा जिला में लगाई है। वर्षा और बाढ़ प्राकृतिक आपदा होती है, यह हमारे साहस और धैर्य की परीक्षा है। इसके बावजूद केंद्र व प्रदेश सरकार इस संकट की घड़ी में बाढ़ व जलभराव से पीड़ितों के साथ तत्परता से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि:-
इस बार घग्घर नदी में वर्ष 2008 से भी अधिक पानी आया है। इसके चलते कई गांव प्रभावित हुए हैं। सरकार द्वारा तत्काल राहत एवं निगरानी कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के साथ ही खाने-पीने का सामान व दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा सर्वे भी करवाया जा रहा है कि मकानों को कितना नुकसान हुआ है। राज्य सरकार निश्चित रूप से इसकी भरपाई करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



