कुरुक्षेत्र मुठभेड़: दो बदमाश पुलिस फायरिंग में घायल, अवैध हथियार बरामद II
कुरुक्षेत्र मुठभेड़: दो बदमाश पुलिस फायरिंग में घायल, अवैध हथियार बरामद II


कुरुक्षेत्र के गांव बिशनगढ़ में दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई:-
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र Cia 1 टीम की कुरुक्षेत्र के गांव बिशनगढ़ में दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर वहां पर गई थी और तभी बिना नंबर प्लेट पर दो बदमाश बाइक पर आते हुए दिखाई दिए और पुलिस ने जैसे ही उनको रोकने की लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर दो राउंड फायर कर दिए पुलिस ने अपना बचाव करते हुए उनके ऊपर फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी है फिलहाल पुलिस के द्वारा दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में लाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
Cia 1 इंचार्ज सुरेंद्र ने कहा कि:-
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश बाइक पर घूम रहे हैं जिनके पास भारी मात्रा में हथियार हैं उसके बाद वी टी करके पुलिस के द्वारा कुरुक्षेत्र में नाकाबंदी की गई और पुलिस सूचना के आधार पर कीर्ति नगर से गांव बिशनगढ़ में पहुंची तो वहां पर बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने जैसे ही उनको रोकने की कोशिश की और तलाशी लेनी चाहिए तो उन्होंने पुलिस के ऊपर रो राउंड फायरिंग कर दी जिसके चलते पुलिस ने अपना बचाओ करते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी है।
उन्होंने कहा कि:-
वहां पर दोनों को गिरफ्तार करके हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है जहां पर पुलिस की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो एक बागपत से और एक मेरठ से हैं। जिनकी पहचान रोहित और मिथुन के रूप में हुई है इनके पास से दो अवैध हथियार मिले हैं। और काफी राउंड बरामद हुए हैं पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यह यहां पर घूम रहे थे लेकिन उनको पहले ही पुलिस के द्वारा अरेस्ट कर लिया गया है फिलहाल अभी यह सामने नहीं आया है कि यह किसी गैंग से जुड़े हुए हैं या नहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



