Haryana
Trending

महिलाओं के लिए 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत की जा रही है II

महिलाओं के लिए 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत की जा रही है II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत की जा रही है। इस योजना के तहत 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित व अविवाहित महिलाओं को प्रति माह 2100 रूपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से महिलाओं के खातों में डाले जाएंगे। जिसका प्रयोग वे अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए कर पाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश में 20 लाख महिलाओं को लाभ होगा।

एक लाख से कम आय वाली महिलाओं को इस योजना के प्रथम चरण में शामिल किया गया:-

इस बारे में महिला लाभार्थियों संतोष, मानसी, मीनाक्षी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना से उन्हे सीधा लाभ होगा। प्रति माह 2100 रूपये उनके खातों में आएंगे। इससे वे अपने परिवार, बच्चों, रसोई व अन्य घर खर्च में इसका प्रयोग कर पाएंगी। इससे उन्हे आर्थिक आाजदी मिलेगी तथा वे अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से कर पाएंगी। आर्थिक रूप से वे परिवार के पुरूष सदस्यों या कमाने वाले सदस्यों पर निर्भरता कम होगी तथा इस योजना से उन्हे मिलने वाले प्रति माह मिलने वाले 2100 रूपये से आत्मनिर्भर होने का उनका मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने बताया कि घर-परिवार के निर्वाह के लिए :-

अब उन्हे जो लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से अतिरिक्त पैसा मिलेगा, उसका प्रयोग वे अपने परिवार के कल्याण में कर पाएंगी। वही भिवानी महिला मोर्चा की नेता मीना परमार ने इस बारे में बताया कि 28 अगस्त को मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की थी। इसके लिए बजट में पांच हजार करोड़ रूपये का प्रावधान राज्य सरकार ने कर लिया था। अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इस योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत एक लाख से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को प्रति वर्ष 25 हजार 200 उनके खातों में मिलेंगे। इससे महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा तथा वे अपने परिवार को ओर बेहतर तरीके से संभाल पाएंगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button