Haryana
Trending

30 ग्राम 05 मिलीग्राम हैरोइन सहित महिला आरोपी को किया काबू II

30 ग्राम 05 मिलीग्राम हैरोइन सहित महिला आरोपी को किया काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ANC सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 30 ग्राम 05मिलीग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार के निर्देशन मे एएनसी सिरसा ASI अशोक कुमार व महिला प्रधान सिपाही देवेंद्र कौर के नेतृत्व मे टीम गश्त व अपराध रोकथाम के तहत रानिया क्षेत्र की ढाणी सतनाम सिंह घग्घर पुल पटरी पर मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर तेज़ी से मुड़कर जाने लगी। शक होने पर जिसे काबू कर नाम-पता पूछने पर पुलिस ने महिला को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सरोज रानी वासी ढाणी सतनाम सिंह थाना रानियां बताया। जिसकी नियमानुसार तलाशी ला गई , तलाशी के दौरान महिला की चुन्नी में पारदर्शी मोमी पन्नी में बंधी हैरोइन बरामद हुई, जिसका वजन 30 ग्राम 05 मिलीग्राम बरामद हुई।बरामद माल को कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई थाना रानियां पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है। प्रबन्धक थाना रानियां नि0 दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा नंबर 469, दिनांक 15.09.2025 धारा 21B-NDPS ACT II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button