आम जनता को राहत, जीएसटी में बड़े सुधार II
आम जनता को राहत, जीएसटी में बड़े सुधार II


गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- आज भाजपा जिला कार्यालय, गुरुग्राम महानगर में “नेक्स्ट जन जीएसटी” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर जी, जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा जी, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह जी, जिला महामंत्री प्रदीप सैनी जी एवं मुकेश शर्मा जी, जिला नेक्स्ट जन जीएसटी संयोजक पवन यादव जी, सह–संयोजक खजान जी, जगमोहन जी, पूजा राघव जी, जिला मीडिया प्रभारी नरेश सैनी जी, जिला प्रवक्ता दिनेश राघव जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वार्ता में वक्ताओं ने विस्तार से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू किए जा रहे जीएसटी सुधारों का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाना, जनता को प्रत्यक्ष राहत देना और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करना है।
मुख्य बिंदु:-
खाद्य एवं पेय पदार्थ : दूध, मक्खन, घी, मिठाइयाँ, मिनरल वाटर, पराठा/ब्रेड व आइसक्रीम अब कम टैक्स दरों पर। घरेलू वस्तुएँ : साबुन, तेल, टूथपेस्ट, साइकिल, सिलाई मशीन, बाँस फर्नीचर जैसी रोज़मर्रा की चीजें किफायती। इलेक्ट्रॉनिक्स : टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ए.सी. पर जीएसटी में राहत। वस्त्र उद्योग : परिधान व घरेलू टेक्सटाइल उत्पादों पर टैक्स में कमी से उपभोक्ताओं और उद्योग दोनों को राहत।स्वास्थ्य सेवा व बीमा : दवाइयाँ, उपकरण और बीमा योजनाएँ अधिक सुलभ। शिक्षा : स्टेशनरी व शैक्षणिक सामग्री पर टैक्स में कमी से छात्रों को सीधा लाभ। परिवहन : कार, मोटरसाइकिल, एम्बुलेंस व मालवाहक वाहन सस्ते। कृषि क्षेत्र : किसानों को मशीनरी, ट्रैक्टर पुर्ज़े, उर्वरक व सिंचाई उपकरणों पर राहत। नवीकरणीय ऊर्जा : सौर ऊर्जा उपकरण अब और किफायती। हानिकारक उपभोग पर नियंत्रण : पान मसाला, तंबाकू, कैफीनयुक्त व मीठे पेयों पर 40% टैक्स लगाया गया। प्रेस वार्ता के अंत में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह जी ने कहा कि “यह सुधार सीधे आम जनता को लाभ देंगे और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को और सशक्त करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



