सिरसा में पेड़ों को बना दिया गया होर्डिंग्स का हकदार II
सिरसा में पेड़ों को बना दिया गया होर्डिंग्स का हकदार II

चौपटा-(शिवशंकर सहारण):- भले ही सरकार करोड़ों रुपये पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने पर खर्च कर रही हो, लेकिन सिरसा वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। नाथूसरी चौपटा खंड में सिरसा-भादरा मुख्य सडक़ के दोनों किनारों पर लगे हरे-भरे पेड़ों पर होर्डिंग्स टांगे गए हैं, जिससे पेड़ों को गंभीर नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब पेड़ों के साथ इस तरह की ज्यादती की गई हो। पहले भी कभी हरे पेड़ों को जानबूझकर सूखा दिया गया, तो कभी आरी चलाकर काट दिया गया। अब हालात यह हैं कि पेड़ों पर कीलें ठोक कर भारी-भरकम विज्ञापन बोर्ड लटकाए जा रहे हैं। वन विभाग को इन गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद भी विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। शिकायतों पर भी सिर्फ खानापूर्ति की जाती है, जबकि असली दोषियों को बचा लिया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry



