केडिया ने लाडो लक्ष्मी योजना की शर्तों पर उठाए सवाल II
केडिया ने लाडो लक्ष्मी योजना की शर्तों पर उठाए सवाल II


बोले, यह सुविधा की बजाय निगरानी व दंड की व्यवस्था:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 19 सितंबर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट नवीन केडिया ने हरियाणा सरकार द्वारा लांच की जा रही लाडो लक्ष्मी योजना की लगातार बढ़ाई गई शर्तों पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही सरकार की नीयत पर भी तंज किया है। यहां जारी बयान में नवीन केडिया ने कहा कि बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में सभी महिलाओं के लिए 2100-2100 रुपए देने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को टुकड़ों में बांटा जा रहा है। पहले चरण में 18 साल की लड़कियों या महिलाओं को इससे वंचित कर दिया गया है। अभी शर्त लगाई गई है कि लाभार्थी महिला को हर महीने जिंदा होने का सबूत देना होगा और यदि वह दो महीने तक अपनी राशि नहीं लेती है तो खाता बंद कर दिया जाएगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि:-
इस योजना के पीछे छिपे कुछ ऐसी शर्तें और दुष्प्रभाव हैं जो महिलाओं की सुविधा की बजाय निगरानी और दंड की व्यवस्था ज्यादा लगते हैं। उन्होंने कहा कि योजना में पंजीकरण केवल लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप से होगा। सत्यापन भी इसी एप से होगा। पहचान, शिकायत, समाधान सब इसी प्लेटफार्म पर किए जा सकेंगे। आवेदन के बाद एक पंजीकरण पहचान मिलेगी जिसका मिलान नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा पीपीपी व अन्य दस्तावेजों के साथ होगा। पात्र महिलाओं को मोबाइल मैसेज से पूछा जाएगी कि वे 2100 रुपए पूरा लेना चाहती हैं या कम। यह किसी भी महिला के लिए अपमानजनक शर्तें हैं।
केडिया ने कहा कि:-
हरियाणा में अशिक्षित महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। उन्हें इस डिजिटल सिस्टम का ज्ञान ही नहीं है, ऐसे में वे ठगी का शिकार भी हो सकती हैं। और जब सरकार ने 2100 रुपए देने की ही घोषणा की है तो महिलाओं से यह पूछने की क्या आवश्यकता है कि वे पूरा पैसा लेना चाहती हैं या फिर कम। यह उनके आर्थिक स्वावलंबन की बजाय उनकी मानसिक परेशानी बढ़ाने और अपमान करने वाली योजना है। पहले ही सरकार ने योजना को लागू करने में सालभर लगा दिया और अब इसे एक नवंबर से शुरू करने की बात कही जा रही है। यह सब सरकारी नौटंकी है, जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। । #newstodayhry @newstodayhry



