Haryana
Trending

हरियाणा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार II

हरियाणा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा गंभीर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ऐलनाबाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रबंधक थाना ऐलनाबाद उप निरक्षक प्रगट सिहं ने बताया की मामला 10 जून 2025 का है, जब गांव नीमला के निवासी मुकेश पर ऐलनाबाद के समीप देवीलाल पार्क के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। पीड़ित ने अपने ब्यान में बताया था कि आरोपी धीरज व उसके साथियों ने पहले थप्पड़ मारा, लोहा रॉड व हथौड़े से पैरों पर चोटें मारकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद थाना ऐलनाबाद में मुकदमा संख्या 204 दिनांक 13.06.2025 धारा 110, 115(2), 126(2), 351(3), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो आरोपियों राजकुमार उर्फ निंजा व राजेन्द्र सिंह उर्फ कमांडर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है । दिनांक 19 सितम्बर 2025 को एसआई धर्मपाल ने तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ हरिया पुत्र काला निवासी मौजू की ढाणी ऐलनाबाद को मुकदमे में शामिल कर पूछताछ की और पुख्ता सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश करके न्यायिक हिरासत जेल सिरसा में भेज दिया गया है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button