जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद II
जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सदर सिरसा पुलिस ने गांव मल्लेकां में हुए झगड़े व मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रबंधक थाना सदर सिरसा निरक्षक सुखदेव सिहं ने बताया की मामला दिनांक 17 अगस्त 2025 को उस समय सामने आया जब लखविन्द्र सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी गाँव मल्लेकां, जिला सिरसा (शिकायतकर्ता) ने शिकायत दी कि वह अपनी स्कूटी पर घर जा रहा था तभी बोलेरो कैंपर (नं. HR24AF2177) में सवार 5–6 व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की नीयत से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया और लाठियों-डंडों से हमला कर घायल कर दिया व गम्भीर चोटे पहुंचाई । जिस पर धारा 115/126/190/191(2)/110/351(2), 117 (2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया । (शिकायतकर्ता) /पीड़ित के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर सिरसा में अभियोग दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। तफ्तीश के दौरान दिनांक 28.08.2025 को आरोपी बिट्टू उर्फ हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। दिनांक 19.09.2025 को आरोपी निर्भय सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी मल्लेकां को भी माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार शामिल जांच कर गिरफ्तार किया गया व नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया । आरोपी ने दौराने जांच वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन व लकड़ी का डंडा बरामद करवाया। पुलिस ने मामले में नामजद सभी आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है II #newstodayhry @newstodayhry



