Haryana
Trending

जयंती पर याद किए गए गांधी-शास्त्री विजयदशमी पर अच्छाई की जीत का संदेश II

जयंती पर याद किए गए गांधी-शास्त्री विजयदशमी पर अच्छाई की जीत का संदेश II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क, रेलवे स्टेशन नजदीक प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को एक नई राह दिखाई। उनके बताए सिद्धांत आज भी समाज में उतने ही प्रासंगिक हैं। विधायक अशोक अरोड़ा और कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के किसानों और जवानों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम गांधी और शास्त्री के विचारों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सद्भाव, भाईचारे व स्वच्छता का संदेश दें। वही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई भी और कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें यह संदेश देता है कि चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button