Haryana
Trending

दूषित जल सप्लाई पर भाजपा का एक्शन विरेंद्र कौशिक ने अधिकारियों को दिए निर्देश II

दूषित जल सप्लाई पर भाजपा का एक्शन विरेंद्र कौशिक ने अधिकारियों को दिए निर्देश II

जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है भाजपा सरकार:-

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- स्थानीय विजय नगर में पिछले कई दिनों से चल रही दूषित पेयजल सप्लाई की गंभीर समस्या से परेशान स्थानीय निवासियों को रविवार को कुछ राहत मिली, जब भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुना और तुरंत ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बता दे कि विजय नगर निवासी पिछले कई दिनों से दूषित पेयजल समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने कई बार स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। लोगों की लगातार शिकायतों और असंतोष को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने रविवार को विजय नगर का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा।

निवासियों ने बताया कि पानी की आपूर्ति दूषित है:-

जिसके चलते क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। कौशिक ने तुरंत ही मामले की गंभीरता को समझते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई ताज और एक्सईएन फूल कुमार को निर्देश दिए कि वे तत्काल इस समस्या का समाधान करें और यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में पानी की नियमित और स्वच्छ आपूर्ति हो। इस दौरान जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने अधिकारियों से कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विभाग को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और इस समस्या का तुरंत निराकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अगले कुछ दिनों में विजय नगर के लोगों को दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या से निजात मिल जाए। अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएंगे। कौशिक ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पूरे हों। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि यदि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे उनसे मिलकर समस्या से अवगत करवा सकते है, जिसका हर संभव समाधान करवाया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button