Haryana
Trending

मारपीट के मामले मे चौथा आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा II

मारपीट के मामले मे चौथा आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-  ऐलानबाद पुलिस ने मारपीट के मामले में  कार्रवाई करते हुए  चौथा आरोपी  धीरज कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ढाणी बच्चन सिंह, तलवाड़ा रोड ऐलनाबाद, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना ऐलानबाद उप नि0 प्रगट सिंह ने  ने बताया की दिनांक 10 जून 2025 को शिकायतकर्ता मुकेश पुत्र हंसराज वासी नीमला त. ऐलनाबाद जिला सिरसा को उसके पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी धीरज व उसके साथियों ने ऐलनाबाद में बुलाकर हमला किया। पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि धीरज ने उसके साथ मारपीट की । मौके पर पहुंचे धीरज के अन्य साथियों ने भी लोहे की रोड व हथौड़े से गंभीर चोटें पहुंचाई और मोके से फरार हो गए! मुकेश पुत्र हंसराज वासी नीमला त. ऐलनाबाद जिला सिरसा  के ब्यान पर थाना ऐलानबाद  में उक्त धाराओं के साथ मुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू की गई। दिनांक 12.07.2025  तीन आरोपीयों को पहले  ही गिरफ्तार कर चुकी है दिनांक 21.09.25  को पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए चौथा आरोपी धीरज कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ढाणी बच्चन सिंह, तलवाड़ा रोड ऐलनाबाद  को गिरफ्तार किया !पूछताछ में आरोपी ने  अपना जुर्म स्वीकार किया । आज  आरोपी धीरज को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button