माता रानी के भव्य श्रृंगार कार्यक्रम में पहुंची नैना चौटाला II
माता रानी के भव्य श्रृंगार कार्यक्रम में पहुंची नैना चौटाला II


समाजसेवी अंजनी लढा ने परिजनों सहित अर्पित किए वस्त्र व श्रृंगार संसाधन:-
ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- शहर के रेलवे रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में शारदीय नवरात्रों के आगमन प्रथम दिन माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला विशेष रूप से पहुंची। समाजसेवी अंजनी लढा ने अपने परिवार की ओर से देवी मां के श्रृंगार के लिए नए वस्त्र व अन्य आवश्यक संसाधन अर्पित किए। पूर्व विधायक नैना चौटाला के मंदिर पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों व फूलमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत राम रोटी सेवा समिति प्रांगण से हुई, जहां से सभी श्रद्धालु नाचते हुए मंदिर पहुंचे और धार्मिक विधिविधान से माता रानी को भव्य श्रृंगार संसाधन अर्पित किए। श्रद्धालुओं की ओर से माता रानी का जयघोष किया गया। विधायक नैना सिंह चौटाला व अन्य सभी श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मंदिर कमेटी ट्रस्ट द्वारा पूर्व विधायस्र नैना चौटाला को माता रानी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरा लढा परिवार भी उपस्थित रहा जिनके सेवा कार्य का सभी उपस्थितजनों ने स्वागत किया। इस मौके पर कल्पना झोरड, गौरीशंकर बुमरा, शारदा सिहाग, मदन शर्मा, ट्रस्ट प्रधान अशोक धानुका, हरीप्रसाद लढ़ा, प्रेम बनीवाला, सुशील कुमार, राजेश सोनी, कान्हा लढ़ा, संदीप तलवाडिय़ा, रवि लढ़ा, एमपी तंवर, मोहित बंसल, देवकी तलवाडिय़ा, गौरीशंकर लढ़ा, तरुण, संजय कुमार, राजेश सोनी, राजकुमार लढा, नरेंद्र ममेरीवाला, विजय आदि गणमान्यजन मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry



