महेंद्रगढ़ में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर वकीलों का फूटा गुस्सा शव यात्रा निकाल कर जताया विरोध II
महेंद्रगढ़ में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर वकीलों का फूटा गुस्सा शव यात्रा निकाल कर जताया विरोध II


महेंद्रगढ़-(राधेश्याम दिलीवान):- महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस की बिगड़ी कानून व्यवस्था आए दिन महिलाओं से चैन स्केचिंग के बढ़ रहे मामले और अनेक मर्तबा वकीलों पर हुए हमले को लेकर आज नारनौल बार एसोसिएशन ने जिला पुलिस प्रशासन की शव यात्रा निकाली नारनौल जिला सत्र न्यायालय में एकत्रित हुए वकीलों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एक शव यात्रा निकाली और ये शव यात्रा जिला सत्र न्यायालय से चलकर नारनौल के महावीर चौक तक पहुंची भारी संख्या में इस शव यात्रा में वकीलों ने भाग लिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की पिछले लंबे समय से नारनौल बार एसोसिएशन की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक के अलावा अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई जा रही थी कि अनेक मर्तबा नारनौल बार एसोसिएशन के अनेक वकीलों पर हमले हुए हैं यहां तक की नारनौल के एसडीएम कोर्ट में भी ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं की जबकि सीसीटीवी कैमरे में हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में पुलिस की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है दिनदहाड़े महिलाओं की चेन स्केचिंग के मामले बढ़ रहे हैं यही नहीं बल्कि हमारे अधिवक्ताओं पर भी हमले की अनेक घटना घटित हो चुकी है लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कि उन्होंने कहा कि अब से पहले भी जिला पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारनौल के अधिवक्ताओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि वकीलों पर हुए हमले में शामिल दोषियों को गिरफ्तारी कीया जाए लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ उन्होंने कहा कि हमारे पूरे हाउस का एक ही फैसला था अगर पुलिस प्रशासन सक्रिय भूमिका नहीं निभाती है तो ऐसे में उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी और आज उसी कड़ी में जिला पुलिस प्रशासन की शव यात्रा निकाली गई है साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब भी जिला पुलिस प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की तो हाउस की बैठक में आगामी निर्णय लिया जाएगा हो सकता है कि यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर भी पहुंच जाए II #newstodayhry @newstodayhry



