Haryana
Trending
एन.आई. एक्ट का भगोड़ा आरोपी हुआ गिरफ्तार II
एन.आई. एक्ट का भगोड़ा आरोपी हुआ गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे भगोड़ों आरोपियो की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत थाना डिंग पुलिस ने आरोपी को पकडने मे सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एन.आई. एक्ट के तहत वांछित चल रहे भगोड़ा महेंद्र सिंह उर्फ डेनी पुत्र हवासिंह वासी दैयङ जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी अभियोग संख्या 180 दिनांक 22.07.2025, धारा 209 BNS, थाना डिंग में वांछित था।, जिसे अब गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में भगोड़ों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान से भगोडे अपराधियों में भय का माहौल बना है II #newstodayhry @newstodayhry



