रेवाड़ी में ऑयल मिल पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या II
रेवाड़ी में ऑयल मिल पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या II


रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- पिछले लंबे समय से हरियाणा के रेवाड़ी में हत्या जैसी संगीन वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा जिसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। इसी कड़ी में बीती रात अपनी ऑयल मिल पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने बड़ा पथर मारकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। सुबह जब म्रतक रोशन लाल घर नहीं पँहुचा तो परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो ऑयल मिल में रोशनलाल का खून से लथपथ शव पड़ा है जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी जो मौके पर हर एंगल से जांच कर रही है। इस संदर्भ में परिजनों और ग्रामीणों की माने तो इलाके में आये दिन इस प्रकार की वारदातें होना आम बात हो गई है लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहते हैं। उन्होंने पुलिस की चेतावनी भरे लहजे में कहा कि रोशनलाल एक शरीफ़ इंसान था और कभी किसी से रंजिश नहीं रखी बावजूद उसके उसकी हत्या होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है, कहा यदि दो दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह रोड़ जाम कर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



