सिरसा पुलिस ने मोबइल फोन चोरी के और आरोपीयों को किया गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस ने मोबइल फोन चोरी के और आरोपीयों को किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना नाथुसरी चौपटा जिला सिरसा पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो और आरोपीयों सुभकर्ण उर्फ सुखिया पुत्र मदन लाल व रमेश उर्फ डमरु पुत्र शेर सिंह वासियान साहुवाला II जिला सिरसा को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधक थाना नाथूसरी चोपटा निरीक्षक राधेश्याम ने बताया की दिनांक 13.09.2025 को शिकायत कर्ता सुनील पुत्र चिरंजी लाल निवासी साहुवाला-II ने थाना नाथुसरी चौपटा में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, रात्रि लगभग 10 बजे के बाद पवन पुत्र धर्मपाल निवासी साहुवाला-II दीवार फांदकर घर में घुसे। आरोपी ने शिकायत कर्ता के भाई का मोबाइल फोन चोरी कर लिया । इस दौरान पकड़ने की कोशिश में आरोपी पवन का गमछा और एक चप्पल मौके पर छूट गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नाथुसरी चौपटा पुलिस ने उक्त अभियोग दर्ज करके जांच अधिकारी PSI अशोक कुमार ने तफ्तीश के आधार पर दिनांक 13.09.2025 आरोपी पवन पुत्र धर्मपाल निवासी साहुवाला-II को नियमानुसार पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है । दिनांक 22.09.2025 को दो और आरोपी सुभकर्ण उर्फ सुखिया पुत्र मदन लाल व रमेश उर्फ डमरु पुत्र शेर सिंह वासियान साहुवाला II जिला सिरसा को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया आज दोनों आरोपियों को अदालत मे पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry



