कांग्रेसियों ने हवन यज्ञ व रक्तदान शिविर लगाकर मनाया सांसद का जन्मदिन II
कांग्रेसियों ने हवन यज्ञ व रक्तदान शिविर लगाकर मनाया सांसद का जन्मदिन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सिरसा हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा का जन्म दिन बुधवार को कांग्रेस भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया। पीसीसी डेलीगेट्स राजेश चाडीवाल ने बताया कि सुबह 9 बजे कांग्रेस भवन में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, कानूनी प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस, जिला यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सदस्यों ने मिलकर आहूति डालकर सांसद के लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद कांग्रेस भवन में ही रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर अपनी लोकप्रिय सांसद की दीर्घायु की कामना की। तत्पयचात कुष्ठ आश्रम मेंं जाकर वहां रह रहे लोगों को फल व मिठाई वितरित की गई। राजेश चाडीवाल ने कहा कि सांसद सैलजा ने लोकसभा सांसद बनने के बाद से लेकर अब तक लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। सांसद बनने के बाद से एक नई ऊर्जा के साथ वे राजनीति के मैदान में उतरी है और लगातार विरोधियों की पोल पट्टी खोलकर जनता के समक्ष ला रही है।
जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें सांसद बनाया था:-
वो उस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतर रही है। इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान संतोष बैनीवाल, महिला प्रधान कृष्ण फोगाट, संदीप नेहरा, नवीन केडिया, राम सिंह सोलकी चैयरमैन, सुरेंद्र बंसल, लादु पूनिया, इंद्र जैन, रणधीर धीरा, सुभम पूनिया, सतीश खिचड़, सुरजीत भावदीन, आदराम सुथार, रामचंद्र लिंबा, गुरनाम झाबर डा. वाई के चौधरी, बूटा सिंह थिंद, बलदेव सिंह लहंगेवाला, गजानंद सोनी, दलीप घोड़ांवाली, हरविंदर कंबोज, गुरबेज सरपंच, कृष्णा भांभू, अंगूरीदेवी वर्मा, डा. दीपिका खत्री, वेद दांगी, धर्मपाल खोखर, मास्टर हरिसिंह, बलविंदर नेहरा, नरेश दरोलिया, सुरेंद्र नैन, प्रेम कंबोज, दुर्गा सिंह सरपंच, राजपाल भांभू, तेजभान पटवारी, संजय नायक, प्रेम शर्मा, विक्रम बैनीवाल, राकेश जोधकां, कांग्रेस भवन के इंचार्ज संगीत कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



